Launch of New Online Learning Platform-2026
Date: 01 April 2026
Progyandeep Education & Technology Private Limited द्वारा छात्रों के लिए एक नई पहल BLO / VLO प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य गाँव-गाँव तक शिक्षा और डिजिटल सुविधाएँ पहुँचाना है।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में Block Level Officer (BLO) तथा प्रत्येक गाँव में Village Level Officer (VLO) नियुक्त किए जाएंगे। VLO को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें गाँव के बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने एवं उन्हें पढ़ाई से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बड़े बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, जबकि छोटे एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए गाँव स्तर पर 1–2 घंटे की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
यह योजना Gyandeep National Youth Council of India (Unit of Gyandeep Jankalyan Shikshan Sanstha) के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसमें संस्था एवं कंपनी द्वारा अध्ययन सामग्री, तकनीकी सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस पहल से न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा।
👉 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
🌐 www.progyandeep.com
📧 [email protected]
📞 +91 7275 744 224, +91 9120 244 224